Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: Damoh: धर्मांतरण मामले में कार्रवाई न होने पर दमोह कलेक्टर-SP को हटाने की मांग, बजरंगदल-विहिप ने किया प्रदर्शन

News Desk / Thu, Nov 24, 2022

दमोह में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

दमोह में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश के दमोह में धर्मांतरण मामले में आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर विरोध बढ़ने लगा है। मामले में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं और कलेक्टर-एसपी को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

शुक्रवार को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। वे धर्मांतरण मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का विरोध कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने  जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दमोह कलेक्टर और एसपी को हटाने की मांग करते हुए सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। 

बजरंग दल जिला संयोजक शंभू विश्वकर्मा ने कहा कि धर्मांतरण से जुड़े मामले में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इन आरोपियों को पुलिस व प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। यदि अब भी सुनवाई नहीं होती है तो उन्हें उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

बता दें कि धर्मांतरण के दो मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें एक मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के द्वारा मिड इंडिया क्रिश्चियन सर्विसेस के 10 लोगों के खिलाफ देहात थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। उसमें सदस्य के रूप में आधारशिला संस्थान के संचालक डॉ . अजय लाल का नाम भी शामिल था। हालांकि अगले दिन उन्होंने पुलिस के सामने सबूत प्रस्तुत कर बताया था कि संबंधित संस्था से वे काफी समय पहले अपना इस्तीफा दे चुके हैं और संस्था से उनका कोई संबंध नहीं है। इसलिए उनके खिलाफ की गई रिपोर्ट खारिज की जाए। इसी मामले में उन्होंने दमोह जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, जो खारिज हो गई थी और आज उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। दूसरे मामले में दलित समाज की एक महिला ने अपने पति के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर 8 लोगों पर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं चर्च पास्टर पर नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ की घटना भी हुई थी। पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों पर एफआईआर कर दी है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी अभी भी नहीं हो पाई इसी को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन