Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

: Kuno National Park: कूनो में तीसरे चीते 'ओबान' को भी छोड़ा बड़े बाड़े में, बाहर निकलते ही दौड़ लगाई

News Desk / Fri, Nov 18, 2022


प्रोजेक्ट चीता के तहत नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर 17 सितंबर को श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। उन्हें अलग-अलग क्वारंटाइन बाड़ों में रखा गया था। अब धीरे-धीरे उन्हें बड़े बाड़ों में छोड़ा जा रहा है। एक नर चीता 'ओबान' को शुक्रवार को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। रिलीज होते ही उसने दौड़ लगा दी। अधिकारी उसकी गतिविधियों को मॉनीटर कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह दो नर चीते अब कूनो के माहौल में रच-बस गए हैं, यह चीता भी माहौल में ढल जाएगा। 

मध्यप्रदेश के पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) जसवीर सिंह चौहान की मौजूदगी में तीसरे चीते को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। इस चीते का नाम 'ओबान' है। इससे पहले पांच नवंबर को फ्रेडी और एल्टन नाम के दो सगे भाइयों को भी बड़े बाड़े  में रिलीज किया गया था। दोनों ही चीते अब कूनो नेशनल पार्क के माहौल में रच-बस गए हैं। चीतल का शिकार कर रहे हैं और उछल-कूद करते देखे जा रहे हैं। 

पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ जसवीर सिंह चौहान गुरुवार शाम को कूनो पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार सुबह सीसीएफ उत्तम शर्मा और डीएफओ पीके वर्मा के साथ बाड़े का निरीक्षण किया। स्थितियों का आंकलन कर संतुष्टि जाहिर की। इसके बाद एक नर चीता को बड़े बाड़े में छोड़ने का निर्णय लिया गया। इसके बाद शुक्रवार को छोटे बाड़े से निकालकर तीसरे नर चीता को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। उसकी दिनभर मॉनिटरिंग की गई, जिसमें पाया गया कि चीते ने बड़े बाड़े में दिनभर न केवल उछलकूद की, बल्कि खूब दौड़ भी लगाई।

अब पांच मादा चीता ही रह गए हैं क्वारंटाइन

प्रोजेक्ट चीता के तहत आठ चीतों को नामीबिया से भारत लाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को आठ चीतों को क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ा था। इन आठ चीतों में तीन नर है और पांच मादा। एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप पर किसी जानवर को बसाने की यह दुनिया की पहली योजना है। इस पर पूरी दुनिया की नजर है। कूनो में इन चीतों को बीमारियों से बचाने के लिए एक महीने तक क्वारंटाइन रखने की योजना थी। इसके बाद उन्हें बड़े बाड़े में छोड़ा जाना था। हालांकि, बाद में फैसला हुआ कि इन्हें धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा। चीता टास्क फोर्स इन चीतों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। उसको ही क्वारंटाइन बाड़ों में रह रही मादा चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने का फैसला भी लेना है। माना जा रहा है कि इसी महीने यह कदम उठाया जाएगा। 


 
दो चीते ढल चुके हैं कूनो के माहौल में 

कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को तीसरे नर चीते को छोड़े बाड़े से बड़े बाड़े में छोड़ा गया है। जिन दो चीतों को पांच नवंबर को रिलीज किया गया था, वह कूनो नेशनल पार्क के वातावरण में ढल चुके हैं। उन्होंने दो-तीन चीतलों का शिकार भी मिलकर किया है। पीसीसीएफ जेएस चौहान की मौजूदगी में शुक्रवार को तीसरा नर चीता भी बीते रोज बड़े बाड़े में छोड़ दिया है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन