Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: MP Weather Today: पचमढ़ी से ठंडा हुआ नौगांव, पारा 6 डिग्री पर पहुंचा, इंदौर में स्कूलों का समय बदला

News Desk / Thu, Nov 24, 2022

मौसम

मौसम - फोटो : self

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कुछ दिनों से बढ़ रही ठंड पर ब्रेक लगा है। उत्तर से आ रही सर्द हवाएं राजस्थान के प्रति चक्रवात की वजह प्रभाव नहीं दिखा पा रही हैं। संकेत मिल रहे हैं कि अगले कुछ दिन में पारा फिर उछल सकता है। कुल मिलाकर कड़ाके की ठंड के लिए इंतजार जारी रहेगा। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव (6.0) रहा। वहीं सबसे गर्म दिन सीधी में दर्ज किया गया। 

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। जबलपुर संभाग के जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं रहा। शहडोल संभाग के जिलों में काफी कम रहा। रीवा, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, उज्जैन व ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क ही रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कह रहा है कि छतरपुर व जबलपुर जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है। दिन का पारा 30 डिग्री के आसपास है तो रात का पारा 6 डिग्री पर पहुंचा है। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव रहा। नौगांव में 6, उमरिया में 6.4, पचमढ़ी में 6.5, रायसेन में 7.5,जबलपुर में 7.8,  ग्वालियर में 8.3, दतिया में 8.5, राजगढ़-छिंदवाड़ा-खजुराहो-मंडला में 9, रीवा में 9.2, गुना में 9.5, दमोह-सीधी में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 28.3 10.9
इंदौर 27.2 12.7
जबलपुर 27.0 7.8
ग्वालियर 28.8 8.3

अधिकतम तापमान की बात करें तो दिन का पारा बीते कुछ दिनों से 30 डिग्री के आसपास घूम रहा है। प्रदेश में सबसे गर्म सीधी रहा। सीधी में 30.2, गुना-खरगोन-दमोह में 30, राजगढ़ में 29.2, खंडवा में 29.1, मंडला में 29, ग्वालियर में 28.8, खजुराहो में 28.6, नौगांव-रतलाम-उज्जैन में 28.5, सागर-नर्मदापुरम में 28.4, भोपाल में 28.3, शिवपुरी में 28 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाएं आ रही हैं, लेकिन राजस्थान पर बने एक प्रति-चक्रवात के असर से मध्य प्रदेश में आकर हवाओं का रुख कभी उत्तरी तो कभी पूर्वी हो जा रहा है। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। जानकारों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 नवंबर से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 29 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव से हवा का रुख पश्चिमी हो सकता है। नतीजतन रात का पारा फिर उछल सकता है। 

इंदौर में अब स्कूल सुबह 8.30 से लगेंगे, कलेक्टर का आदेश आया
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के समस्त विद्यालयों का संचालन आगामी आदेश तक सुबह 8.30 बजे से या उसके बाद से किया जाएगा। इस संबंध में इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जो तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। कलेक्टर के आदेश जारी करने के बाद शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल संचालकों को पत्र जारी किया है। शहर में अभी तक सुबह साढ़े सात बजे स्कूलों में कक्षाए लगती थी। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन