Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: MP News: खाद के लिए तरसते किसानों पर बीजेपी-कांग्रेस भिड़े, सरकार के दावों की भोपाल में अधिकारी ने निकाली हवा

News Desk / Wed, Nov 23, 2022

भोपाल के बैरसिया में खाद के लिए लगी लंबी लाइन

भोपाल के बैरसिया में खाद के लिए लगी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश में रबी की फसलों की बुवाई का सीजन चल रहा है। इस बीच किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। खाद वितरण केंद्रों पर खाद के लिए लंबी लंबी लाइनें लगी है, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। सरकार खाद होने का दावा कर रही है। अब भोपाल के एक अधिकारी ने ही सरकार के दावे की पोल खोल कर रख दी है।
 
भोपाल के बैरसिया में जिला खाद प्रभारी ओपी तिवारी ने मीडिया के सामने खाद की किल्लत के सवाल पर कहा कि यहां का क्षेत्रफल ज्यादा है। जिसके अनुसार हमें खाद नहीं मिल रहा है। हमें पांच प्रतिशत ही खाद मिल रही है। हमने 100 मीट्रीक टन का ऑर्डर लगाया है, जो हमें नहीं मिला है। जिसका हम एडवांस में पेमेंट कर चुके है। बता दें इससे पहले कांग्रेस खाद की किल्लत को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते आई है। वहीं, सरकार सरकार प्रदेश में पर्याप्त मांत्रा में खाद उपलब्ध होने का दावा करती आई है। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही दावा कर रहे है कि प्रदेश में खाद का संकट नहीं है। कृषि मंत्री पिछले साल की तुलना में ज्यादा खाद बांटने का दावा कर खाद की कमी से इंकार कर रहे है। लेकिन अब उनके अधिकारी के बयान ही उनके दावों पर सवाल खड़े कर रहे है। इससे साफ है कि प्रदेश में खाद की समस्या गंभीर बनी हुई है। बैरसिया समेत कई जगह किसान जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिलने की बात कह चुके है। 
 
कांग्रेस सरकार पर खाद उपलब्ध कराने में नाकाम होने का लगातार आरोप लगाती आ रही है। हाल ही में रतलाम जिले के आलोट से विधायक मनोज चावला और उनके सहयोगियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया। दरअसल कांग्रेस विधायक ने खाद के गोदाम का गेट खोल दिया था। जिसके बाद किसानों ने खाद लूट ली थी। इस मामले में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। विधायक का कहना था कि किसानों को लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल रही थी। बाजार में कालाबाजारी की जा रही थी। खाद के गोदाम में भी गड़बड़ी मिली थी। वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया था। साथ ही बयान जारी कर कहा था कि खाद को लेकर भ्रम फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
प्रदेश में रबी की सीजन में गेंहू, चना, सरसो, मटर की बुआई होती है। जिसके लिए  किसानों को मांग के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जहां किल्लत की बात सामने आ रही है, वहां डिस्ट्रिब्यूशन की समस्या है। इसके लिए डिफाल्टर सोसायटियों के अलावा पीओएस मशीन की तकनीकी समस्या को बताया जाता है। 

खाद की किल्लत को लेकर हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा था कि किसानों को कब तक खाद के लिए घंटों लाइन में लग परेशान होना पड़ेगा। प्रदेश में खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी हो रही है। दूसरी तरफ किसान परेशान हो रहा है। सरकार कालाबाजारी करने वालों को संरक्षण दे रही हैं और किसानों की आवाज उठाने वालों पर झूठे मुकदमें लगा रही है। 

वहीं, खाद की किल्लत को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश में कहीं कोई खाद की किल्लत नहीं है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद है। कांग्रेस के राज में कालाबाजारी होती थी। कांगेस ने किसानों को कर्ज माफी का धोखा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरिया को नीमकोटेड किया। कांग्रेस ने क्यों नहीं किया। प्रदेश में किसानों की सरकार है। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन