Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

: MP News: जबलपुर रिसॉर्ट में युवती का गला रेतने वाला राजस्थान से गिरफ्तार, महाराष्ट्र में कर चुका है 37 क्राइम

News Desk / Fri, Nov 18, 2022


मेखला रिसॉर्ट के कमरे में युवती की हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार।

मेखला रिसॉर्ट के कमरे में युवती की हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

जबलपुर के मेखला रिसॉर्ट के कमरे में युवती की हत्या करने वाले प्रेमी युवक को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मूलत: महाराष्ट्र का निवासी है और शातिर अपराधी है। महाराष्ट्र में उसके खिलाफ 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। वह किसी भी जगह 12 घंटे से ज्यादा नहीं रुकता था। आरोपी ने दस दिनों में 6 राज्यों में अपने ठिकाने बदले थे। 
 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा ने बताया कि बरगी थानांतर्गत मेखला रिसॉर्ट में 8 नवंबर की दोपहर को एक युवती की रक्तरंजित लाश मिली थी। युवती व उसके साथ रुके युवक ने 6 नवंबर को रिसॉर्ट में रूम लिया था। जांच में दोनों के आधार कार्ड फर्जी पाए गए थे। युवती की शिनाख्त कुंडम निवासी शिल्पी झारिया के रूप में हुई थी। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इस दौरान मृतका के इंस्टाग्राम अकाउंट से युवक ने घटना के बाद का वीडियो भी वायरल किया था। साथ ही अन्य वीडियो व फोटो भी शेयर किए थे। 

  जो वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हुआ, उसमें दिख रहा था कि युवती लहूलुहान अवस्था में पलंग पर पड़ी हुई थी और अंतिम सांसें गिन रही थी। पलंग पर खून फैला हुआ था और युवक रजाई उठाते हुए लडकी का चेहरा दिखाता है और कहता है कि बेवफाई नहीं करने का...। दूसरे वायरल वीडियो में लड़का अपना नाम अभिजीत पाटीदार निवासी पटना बता रहा है। युवती की हत्या करना कबूल करते हुए कह रहा है कि वह तेल व शक्कर का व्यापारी है। व्यापार में जितेन्द्र उसका पार्टनर है और युवती से दोनों के प्रेम संबंध थे। युवती उसके पार्टनर के 10-20 लाख रुपये लेकर जबलपुर आ गई थी। पार्टनर के कहने पर ही उसने युवती की हत्या की है। युवक द्वारा एक पोस्ट की गई, जिसमें वह मृतका से माफी मांगते हुए स्वर्ग में मिलने की बात कह रहा है। 

जोगा ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान घटना स्थल से फिंगर प्रिंट लिए गए थे। घटनास्थल में फिंगर प्रिंट का मिलान नेफिस सिस्टम पर किया गया तो पुलिस को लीड मिली। फिंगर प्रिंट नासिक (महाराष्ट्र) में दर्ज एक अपराध के आरोपी हेमंत पिता राजेन्द्र भदाणे (29) निवासी राधाकृष्ण नगर नासिक से मिल गए। आरोपी ने अभिजीत पाटीदार के नाम की आईडी दी थी। आरोपी युवक आदतन अपराधी है तथा उसके विरुद्ध महाराष्ट्र में कुल 37 अपराध पंजीबद्ध होना पाए गए। आरोपी ने जबलपुर के कोतवाली थानान्तर्गत एक व्यापारी से साढ़े आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी भी की थी।

  पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान पाया गया कि टैक्सी से लखनादौन जाते समय आरोपी ने 7 नवंबर को रास्ते में एटीएम से रुपये निकाले थे। बैंक से घटना दिनांक समय का फुटेज एवं ट्रांजैक्शन की डिटेल ली गई तो जानकारी प्राप्त हुई कि शिल्पा झारिया के अकाउंट से पैसे निकाले गए हैं। आरोपी लगातार अपना स्थान बदल रहा था जो पिछले 10 दिनों में लगभग 4000 किमी एक राज्य से दूसरे राज्य भाग कर प्रतिदिन मृतका के एटीएम से 20 हजार रुपये निकाला करता था।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सबसे पहले रायपुर गया। इसके बाद नागपुर, खंडवा, बुरहानपुर, गुजरात, हिमाचल, चंडीगढ़ होते हुए राजस्थान के अजमेर पहुंचा था। सायबर सेल के माध्यम से जानकारी मिली कि आरोपी ने 17 नवंबर को अजमेर में एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले हैं। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, बरगी सीएसपी प्रियंका शुक्ला ने अपने बैच के राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी से संपर्क किया। आरोपी के बस में बैठकर अजमेर से बाहर जाने की जानकारी लगने पर गुजरात व राजस्थान सीमा पर स्थित थाना स्वरूपागंज के ग्राम सिहोद में नाका लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को शनिवार की सुबह जबलपुर लाया गया।

  आरोपी युवक ने पुलिस ने बताया कि वह मृतिका शिल्पा से प्रेम करता था। शिल्पा के व्हाट्सएप में अन्य पुरुष के साथ फोटो दिखने पर चरित्र पर शंका हुई, इस बात पर उसने शिल्पा को समझाने का प्रयास किया। वह शिल्पा से शादी करना चाहता था, परंतु शिल्पा से जब भी वह फोन पर बात करना चाहता था, उसका मोबाइल हमेशा व्यस्त मिलता था। जिसके कारण उसका संदेह गहराता गया। योजनाबद्ध तरीके से शिल्पा की हत्या करने के बाद उसका मोबाइल, एटीएम कार्ड, चैन, कान की बाली लेकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से ये सभी चीजे जब्त कर ली हैं, साथ ही एक लाख 52 हजार 450 रुपये जो एटीएम से निकाले थे, वे भी बरामद कर लिए हैं। 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के अनुसार युवती विजय नगर स्थित रेड रोज स्पॉ सेंटर में काम करती थी। स्पॉ सेंटर में ही उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। जिसके बाद वह नौकरी छोड़कर आरोपी के साथ बिहार चली गई थी और लगभग 20 दिनों तक रुकी थी। इसके बाद युवती जबलपुर लौट आई थी।

कोर्ट में हुई धुनाई, दो दिन का मिला रिमांड
पुलिस ने दोपहर लगभग 3 बजे आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेश करने के दौरान आक्रोशित भीड़ ने आरोपी युवक पर हमला कर दिया। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ से युवक को बचाया। पुलिस ने न्यायालय से आरोपी का तीन दिन रिमांड मांगा था। न्यायालय ने दो दिन का पुलिस रिमांड प्रदान किया है। 
 

विस्तार

जबलपुर के मेखला रिसॉर्ट के कमरे में युवती की हत्या करने वाले प्रेमी युवक को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मूलत: महाराष्ट्र का निवासी है और शातिर अपराधी है। महाराष्ट्र में उसके खिलाफ 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। वह किसी भी जगह 12 घंटे से ज्यादा नहीं रुकता था। आरोपी ने दस दिनों में 6 राज्यों में अपने ठिकाने बदले थे। 
 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा ने बताया कि बरगी थानांतर्गत मेखला रिसॉर्ट में 8 नवंबर की दोपहर को एक युवती की रक्तरंजित लाश मिली थी। युवती व उसके साथ रुके युवक ने 6 नवंबर को रिसॉर्ट में रूम लिया था। जांच में दोनों के आधार कार्ड फर्जी पाए गए थे। युवती की शिनाख्त कुंडम निवासी शिल्पी झारिया के रूप में हुई थी। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इस दौरान मृतका के इंस्टाग्राम अकाउंट से युवक ने घटना के बाद का वीडियो भी वायरल किया था। साथ ही अन्य वीडियो व फोटो भी शेयर किए थे। 

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन