Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

: Bharat Jodo Yatra: धमकी के बाद दूर से होंगे राहुल के दीदार, बढ़ेगी सुरक्षा, निमाड़ में परोसा जाएगा निमाड़ी भोजन

News Desk / Mon, Nov 21, 2022

राहुल गांधी

राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

राहुल गांधी को यदि सुरक्षा की कड़ी के बीच में किसी से मिलना होगा तो वे स्वयं उसके पास चले जाएंगे या अपने पास बुला लेंगे। सुरक्षा में सीआरपीएफ, प्रदेश पुलिस के साथ ही जिला पुलिस बल के जवान और अधिकारी तीन स्तरों पर तैनात किए जाएंगे। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के प्रमुख 117 यात्री जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चल रहे हैं। वे भी आंतरिक सुरक्षा घेरा बनाकर राहुल के चारों ओर चलेंगे। इधर, पुलिस नुक्कड़ सभा में आम सभा की तरह सुरक्षा के लिए मंच के आगे 'डी' यानी सुरक्षा दायरा बनाएगी।

गौरतलब है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा आज से ठीक तीसरे दिन 23 नवंबर को प्रदेश की सीमा में बुरहानपुर जिले के बोदरली से प्रवेश करेगी। गांधी की 23 नवंबर की शाम को बुरहानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर और 24 नवंबर को छैगांवमाखन तथा 25 नवंबर को सनावद में नुक्कड़ सभाएं हैं। वहीं, 24 नवंबर को ही सुबह 11 बजे गांधी टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर में भी आमसभा करेंगे।

ये है राहुल गांधी के दिन भर का शेड्यूल...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुबह 4.30 से लेकर रात 10 बजे तक की दिनचार्य टाइम-टू-टाइम चलती है। गांधी अपने कंटेनर कम हाउस में ही रात गुजारते हैं। यात्रा के खंडवा जिला संयोजक अवधेश सिंह सिसोदिया ने बताया, गांधी सुबह 4.30 बजे उठकर योगा करते हैं। सुबह 5.30 बजे तैयार सेवादल के सदस्यों के साथ झंडा वंदन करते हैं। सुबह 6 बजे यात्रा शुरू होती है। यात्रा का दिन का पहला पड़ाव लगभग 13 से 15 किमी पैदल चलने के बाद सुबह 10.30 बजे होता है। यहां से लंच पॉइंट पर भारत जोड़ो यात्रियों के साथ गांधी भोजन करते हैं।

लगभग एक घंटा आगे की यात्रा और अन्य कार्यक्रमों पर स्थानीय समन्वयक एवं प्रदेश के नेताओं से चर्चा करते हैं। इसके बाद यदि आगे कोई कार्यक्रम तय होता है तो वे जाते हैं। अन्यथा अपने कंटेनर में आराम करते हैं। दिन के दूसरे पड़ाव की यात्रा शाम 4 बजे तय स्थान से शुरू होती है। लगभग 10 किमी चलने के बाद यात्रा का समापन शाम 7 बजे नुक्कड़ सभा के साथ होता है। सभा स्थल से गांधी एवं सह-यात्री वाहनों से रात्रि विश्राम स्थल पहुंचते हैं। जहां पर सह-यात्रियों के साथ भोजन के बाद राहुल गांधी रात 10 बजे अपने कंटेनर में आराम के लिए चले जाते हैं।

राहुल गांधी को परोसा जाएगा निमाड़ी भोजन...
राहुल गांधी सहित उनके साथ चल रहे भारत जोड़ो यात्रा के 117 यात्रियों एवं स्टेट गेस्ट का भोजन उनके साथ ही चल रही टीम बनाती है। टीम द्वारा तैयार भोजन को सुरक्षाकर्मी पहले चखते हैं। इसके बाद ही भोजन राहुल और उनके साथ के यात्रियों को परोसा जाता है। यात्रा के जिला सह-संयोजक विकास व्यास ने बताया, निमाड़ी संस्कृति के अवगत कराने के लिए गांधी के सामने अमाड़ी की भाजी और ज्वार की रोटी परोसी जाएगा। निमाड़ के प्रसिद्ध भोजन को पकाने की कला भी स्थानीय लोग ही जानते हैं। गांधी के साथ चल रही भोजन की टीम से समन्वय बनाकर अमाड़ी की भाजी और ज्वार की रोटी तैयार कराई जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा जिला समन्वयक अवधेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि इंदौर में मिली धमकी के बाद एसपी खंडवा ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चर्चा की है। छैगांवमाखन में नुक्कड़ सभा में भी सुरक्षा के लिहाज से मंच के सामने डी बनाए जाने की एसपी ने चर्चा की। गांधी की सुरक्षा टीम डी बनाए जाने को लेकर अंतिम निर्णय लेगी। वहीं खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा सहित राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए अलग-अलग प्लान बनाया है। इसमें यात्रा के दौरान उनके आसपास, रूकने की जगह और नुक्कड़ सभा के लिए पुलिस बाहर से बुलाया है। नुक्कड़ सभा में डी के लिए गांधी की सुरक्षा टीम के साथ चर्चा कर तैयारी होगी। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए तीन सुरक्षा घेरे बनाए जाएंगे। स्थानीय बल के साथ ही बाहर से आया बल, CRPF और स्पेशल फोर्स तैनात किए जाएंगे।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन