Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: भ्रष्ट विधायक खरीद बना ली सरकार, MP में भाजपा पर बरसे राहुल; कहा- कोई रास्ता नहीं बचा तो यात्रा

News Desk / Wed, Nov 23, 2022


ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश पहुंच चुकी है। राहुल गांधी एमपी के बुरहानपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। राहुल ने रैली में बताया कि कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत क्यों की। राहुल ने बताया कि सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज दबाई जा रही थी। आवाज उठाने के सभी लोकतांत्रिक तरीके बंद कर दिए गए थे। हम सिर्फ चुनाव के जरिए लोगों तक नहीं पहुंच सकते। राहुल ने कहा कि वो विधायक खरीद लेते हैं, प्रेस भी उनका है। आवाज उठाने के लिए कांग्रेस ने यह यात्रा शुरू की है।

एमपी को दिया ए ग्रेड
राहुल गांधी ने कहा कि हमने दो महीने पहले यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की थी। अब तक हमने 2 हजार किलोमीटर की यात्रा की, लाखों लोग इस यात्रा में एक साथ चले। उन्होंने कहा कि केरल में लाखों लोग हमारे साथ थे। फिर हमलोग महाराष्ट्र पहुंचे, वहां और लोग हमारे साथ जुड़े। फिर मैं मध्य प्रदेश में आया, पता लगा कि यहां के लोगों ने महाराष्ट्र को भी हरा दिया। राहुल ने कहा कि एमपी के लोगों को मैं ए ग्रेड देना चाहता हूं।

राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नफरत, डर और हिंसा का माहौल बना दिया है। हमने संसद में आवाज उठाने की कोशिश की, तब मेरा माइक ऑफ हो जाता था। ( राहुल ने रैली में माइक ऑफ कर के दिखाया) राहुल ने कहा कि प्रेस के लोग मेरे मित्र तो हैं लेकिन मेरी बात नहीं उठाते, इनपर भी प्रेशर है। उन्होंने कहा कि एमपी में हम चुनाव जीते, भाजपा ने विधायक खरीद कर सरकार बना लिया। राहुल ने कहा कि आवाज उठाने के सभी लोकतांत्रिक तरीके बंद कर दिए गए थे। हमने सोचा बस एक ही तरीका है, सड़क पर उतरो और लोगों से सीधे जाकर जुड़ जाओ।   

राहुल ने कहा कि मैं यात्रा में ज्यादा बोलता नहीं बल्कि सुनता हूं। यह यात्रा नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ शुरू किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा डर फैला रही है। देश के किसानों को डराया जा रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। राहुल ने तिरंगा दिखाते हुए कहा कि इसकी रक्षा कौन करता है? सेना करती है। पहले देश की रक्षा करने वालों की सरकार जीवन भर रक्षा करती थी। अब इस पवित्र रिश्ते को नरेंद्र मोदी ने तोड़ दिया। नरेंद्र मोदी बस 4 साल के लिए सेना में रोजगार देंगे फिर लात मारकर उसे भगा देंगे।   

राहुल ने कहा कि भाजपा लोगों को मन में इसलिए डर पैदा कर रही क्योंकि वो लोगों के मन में नफरत पैदा करना चाहती है। राहुल ने कहा कि बुरहानपुर नफरत का सेंटर नहीं मोहब्बत का सेंटर है। आपके मोहब्बत का मैसेज हम श्रीनगर तक ले जाएंगे। ये यात्रा बेरोजगारी के खिलाफ भी है। बढ़ती महंगाई पर भी राहुल ने भाजपा पर निशाना साधा।
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन